हुड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में डकैती के 6 आरोपी गिरफ्तार
पुरुलिया: एक पुरानी कहावत है—"कानून के हाथ लंबे होते हैं।" पुरुलिया जिला पुलिस ने इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों का बच निकलना नामुमकिन है। हुड़ा थाना क्षेत्र में डकैती और धोखाधड़ी की एक गंभीर घटना के महज 24 घंटों के भीतर पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।मामला है हावड़ा जिले के डोमजूर निवासी एक व्यक्ति ने हुड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक डंपर बेचने का झांसा देकर सुनियोजित तरीके से ठगी और लूट का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने पहले ऑनलाइन अग्रिम राशि ऐंठी और फिर उन्हें पुरुलिया रेलवे स्टेशन बुलाकर कुडलुंग गांव के एक सुनसान घर में ले गए। वहां आरोपियों ने लोहे की रॉड से शिकायतकर्ता और उनके चालक पर जानलेवा हमला किया, उनसे 2,26,200 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए, तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही हुड़ा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युद्ध स्तर पर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि वारदात के मात्र 12 घंटों के भीतर ही सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड की मांग की है ताकि लूटे गए सामान की बरामदगी और गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।पुरुलिया जिला पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई उनके उच्च मनोबल और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। जिस प्रकार पुलिस ने न केवल शिकायत दर्ज की, बल्कि उसे एक मिशन के रूप में लेकर अपराधियों तक पहुंची, वह सराहनीय है। अपराधियों में पुलिस का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का यह भाव पुरुलिया पुलिस की सतर्कता को दर्शाता है। यह घटना संदेश देती है कि कानून की निगाह से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?